Himachal News Update: कमरे के भीतर किराएदार को इस हाल में देख मकान मालिक के उड़े होश! स्कूल में चौकीदार था…

Himachal News Update: बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के अंतर्गत सरकारी कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गोपाल चंद निवासी सलोआ तहसील नयना देवी के रूप में हुई है।

Himachal News Update: कमरे के भीतर किराएदार को इस हाल में देख मकान मालिक के उड़े होश! स्कूल में चौकीदार था…
गोपाल चंद शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय माध्यमिक पाठशाला झंडूता में बतौर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। गोपाल चंद ने झंडूता में किराए पर एक कमरा लिया हुआ था, जिसमें वह रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति किराए के कमरे के भीतर ही मृत अवस्था में पाए गए। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब मकान मालिक कमरे के अंदर दाखिल हुआ।


इस दौरान देखा तो व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने जब व्यक्ति को उठाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।
ऐसे में पुलिस को सूचित करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब व्यक्ति की जांच की तो पता चला कि उसकी सांसे थम चुकी थी।


उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि किराए के कमरे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया की मौत के कारण क्या रहे होंगे, इसको लेकर जांच चल रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



