Himachal News Alert: कुएं से पूजा के लिए जल निकाल रहा था युवक! तभी पैर फिसलने से पानी में गिरा, गई जान

Himachal News Alert: कांगड़ा जिले के उपमंडल थुरल की ग्राम पंचायत डूहक के गांव डूहक कलां में दर्दनाक घटना घटी है जहां कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

Himachal News Alert: कुएं से पूजा के लिए जल निकाल रहा था युवक! तभी पैर फिसलने से पानी में गिरा, गई जान
25 वर्षीय अक्षय जम्वाल पुत्र गन्धर्व सिंह जम्वाल घर के पास स्थित कुएं पर पूजा के लिए जल लेने गया था। इस दौरान जब वह कुएं से पानी निकाल रहा था तो अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया इससे युवक अनियंत्रित हो गया और सीधा कुएं में गिर गया।

कुएं में गिरने के कारण युवक डूबने लगा, जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ युवक जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने के लिए मौके पर गए।


इस दौरान इधर-उधर तलाश की मगर युवक कहीं नहीं दिखाई दिया। तभी परिजनों की नजर कुएं में पड़ी जहां पानी पर अक्षय की चप्पल तैर रही थी।
इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर तलाशी अभियान शुरू किया और आखिरकार युवक का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका।


अक्षय की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है और क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



