Asha Hospital
Holi 2026
in

Jobs: क्या आप भी विदेश में पाना चाहते हैं नौकरी? तो ये है सुनहरा मौका, एक लाख तक मिलेगी सैलरी

TROWS

Jobs: राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है।

Holi 2026 -2

Jobs: क्या आप भी विदेश में पाना चाहते हैं नौकरी? तो ये है सुनहरा मौका, एक लाख तक मिलेगी सैलरी

एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनके लिए 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

Indian Public School

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में भोजन और अन्य खाद्य वस्तुओं की डिलीवरी के लिए बाइक राइडरों की आवश्यकता है। इन पदों के लिए 20 से 37 वर्ष तक के दसवीं पास एवं अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान रखने वाले युवा पात्र हैं।

Doon valley school

अभ्यर्थियों के पास गियर वाली बाइक का ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता कम से कम अगले एक साल तक और पासपोर्ट की वैधता अगले एक वर्ष से अधिक समय तक की होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों के चेहरे या गर्दन पर कोई भी टैटू नहीं होना चाहिए तथा वे कलर-ब्लाइंड नहीं होने चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवा 2500 दिरहम मासिक वेतन के अलावा कमीशन और टिप सहित हर माह 70 हजार से एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्हें सप्ताह में 6 दिन सुबह या शाम की शिफ्ट में प्रतिदिन 10 घंटे डयूटी देनी होगी। बाइक चलाते समय पगड़ीधारी युवाओं के लिए भी हैलमेट अनिवार्य होगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात का ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क और अन्य शुल्क भी देने होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: बघाट बैंक का डिफाल्टरों पर शिकंजा! 4.50 करोड़ रुपये में बेची चार संपत्तियां

Himachal Latest News: बघाट बैंक का डिफाल्टरों पर शिकंजा! 4.50 करोड़ रुपये में बेची चार संपत्तियां

Best Parenting Tips: अच्छे पैरेंट्स बनने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो! हर मां-बाप को पता होनी चाहिए ये बातें

Best Parenting Tips: अच्छे पैरेंट्स बनने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो! हर मां-बाप को पता होनी चाहिए ये बातें