Asha Hospital
Holi 2026
in

Social Media: क्या अब भारत में भी सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 16 साल से कम उम्र के बच्चे! लगेगा बैन? जानिए सरकार ने क्या कहा…

TROWS

Social Media: देशभर में आजकल छोटे बच्चे सोशल मीडिया का तेजी से इस्तेमाल और उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक सेहत, नींद और पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अत्यधिक डिजिटल लत के कारण बच्चों में तनाव, एकाग्रता में कमी और आत्मविश्वास घटने जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं, जिसके चलते भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने की बहस तेज हो गई है।

Holi 2026 -2

Social Media: क्या अब भारत में भी सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 16 साल से कम उम्र के बच्चे! लगेगा बैन? जानिए सरकार ने क्या कहा…

वहीँ, कुछ देशों ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है या इस पर विचार कर रहे हैं, ताकि उनके मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और फ्रांस में 15 से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

Indian Public School

जबकि यूके, स्पेन, डेनमार्क और ग्रीस जैसे देश भी ऐसी पाबंदियां लगाने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में अब भारत में भी उक्त देशों की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार हो रहा हैं।

Doon valley school

क्या बोले वरिष्ठ अधिकारी
जब इसको लेकर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) रूल्स, 2021 में संशोधन करके ऐसी पाबंदी ला सकती है। अधिकारी ने कहा, ‘कुछ अकाउंट्स ऐसे हैं जो बच्चों को एक्सेस करने ही नहीं चाहिए।

हमें सोच-समझकर फैसला लेना होगा कि बच्चों को इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच मिलनी चाहिए या नहीं। हालांकि, सरकार अभी पूर्ण प्रतिबंध यानी कंप्लीट बैन की बात नहीं कर रही है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया मॉडल को देख रही है, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से रोका गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करना क्यों जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि घंटों तक सोशल मीडिया (social media) पर हानिकारक कंटेंट देखते रहने से बच्चों के दिमाग की सोच और व्यवहार बदल रहा है। साथ ही, उनमें एंग्जायटी, तनाव और दूसरी मानसिक व स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

बच्चे सोशल मीडिया के ‘लगातार और बेलगाम इस्तेमाल’ में फंसते जा रहे हैं, जिसका असर उनकी एकाग्रता और पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। जिसके लिए बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद करना जरूरी हो गया है। हालाँकि भारत में ऐसी पाबंदी लगाना आसान नहीं होगा और इसे कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

Jobs In Himachal: डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

Sirmour News : टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिरमौर में चलेगा विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0

Sirmour News : टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिरमौर में चलेगा विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0