Asha Hospital
in

Himachal News Update: लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने मचाया धमाल! देर रात तक झूमते रहे लोग

Himachal News Update: उपमंडल मुख्यालय में सोमवार को आयोजित लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के स्टार कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Shri Ram

Himachal News Update: लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने मचाया धमाल! देर रात तक झूमते रहे लोग

उन्होंने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ लोहड़ी उत्सव का और दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का विस्तार किया जाएगा। इससे भोरंज क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।

Indian Public School

सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने एक के बाद एक हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से खूब धमाल मचाया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनुज शर्मा का जादू इस कदर चला कि कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग देर रात तक उनके गानों पर नाचते रहे।

Doon valley school

अनुज शर्मा से पहले जानी-मानी लोक कलाकार मनसा पंडित, सपना, शिवदयाल सिंह, निखिल रणौत, कुसुम जस्सी, बबलू, राजेश कुमार, आंचल ठाकुर, शगुन रणौत, अहान, रिशु ठाकुर, शिवांगी रांगड़ा, उपमा ठाकुर, मोहित शर्मा, कशिश ठाकुर, मान सिंह, अक्षिता शर्मा, हेमराज संधू, अंशिका, रिद्धिमा और अन्य कलाकारों ने लोहड़ी की सांस्कृतिक संध्या में खूब रंग जमाया।

कॉमेडियन पंकज डोगरा ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट किया। इससे पहले, दिन में दोपहर बाद से ही आरंभ की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सबसे पहले, डिग्री कालेज की रिया एंड पार्टी ने लोहड़ी पर समूह गान प्रस्तुत किया।

JPERC 2025

एसवी कालेज तरक्वाड़ी की प्रियंका एंड पार्टी, डीएवी स्कूल लझयाणी की वनिका एंड पार्टी, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल की वृंदा एंड पार्टी, शांति निकेतन स्कूल भरेड़ी के ग्रुप, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी के अर्षित, युवान, सहज और वंशिका, आंगनवाड़ी वर्कर्स रीता देवी एंड पार्टी, महिला मंडल फगलोट और अन्य सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
-0-

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने बांधों-जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने बांधों-जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

HP Weather Update: हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम! तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी, शीतलहर की चेतावनी

HP Weather Update: हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम! तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी, शीतलहर की चेतावनी