Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: महिला ने घर पर खाई गलत दवा! अस्पताल में तोड़ा दम

TROWS

Himachal News Update: जिला शिमला के पुलिस थाना देहा के अंतर्गत एक महिला को गलत दवा खाना इस कदर भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: महिला ने घर पर खाई गलत दवा! अस्पताल में तोड़ा दम

मृतका की पहचान सरिता पत्नी धनीराम निवासी गांव कुफ्टू, डाकघर मुंडू व तहसील ठियोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब महिला घर पर अकेली थी तो उसने गलती से किसी गलत दवा का सेवन कर लिया।

Indian Public School

जब महिला की तबीयत खराब होने लगी तो उसने इस बात की जानकारी अपने पति को दी जोकि गांव में ही मंदिर निर्माण कार्य को लेकर चल रही एक बैठक में गया हुआ था।

Doon valley school

सरिता का फोन आने के तुरंत बाद पति घर पहुंचा तो देखा कि उसकी हालत बेहद खराब थी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ठियोग लेकर पहुंचा।

यहां पर जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। इसके बाद उसे आईजीएमसी लाया गया मगर यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, जानकारी मिलने के बाद देहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके साथ ही देहा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में ठंड का सितम बरकरार! बर्फ में तब्दील होने लगे नाले-झरने व झीले

Himachal Weather: हिमाचल में ठंड का सितम बरकरार! बर्फ में तब्दील होने लगे नाले-झरने व झीले

Himachal Crime News: युवती को विदेश भेजने का दिया झांसा! फिर ठगे 28 लाख, धमकी भी दी..

Himachal Crime News: युवती को विदेश भेजने का दिया झांसा! फिर ठगे 28 लाख, धमकी भी दी..