Sirmour News: महिला से रास्ता रोक कर मारपीट! जान से मारने की दी धमकी

Sirmour News: पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोक कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है। इसको लेकर माधवी चौहान पुत्री जे.एस. चौहान, निवासी मकान नंबर 941/5, मोहल्ला नया बाजार, नाहन ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

Sirmour News: महिला से रास्ता रोक कर मारपीट! जान से मारने की दी धमकी
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनका नाहन स्थित फैमिली कोर्ट नंबर-2 में तलाक का केस चला हुआ है। महिला का कहना है कि वह तलाक की सुनवाई के लिए कोर्ट गई हुई थी।

महिला ने बताया कि वह कोर्ट से निकलकर परिसर में पहुंची ही थी कि तभी राहुल चुग पुत्र राम कुमार अचानक ही वहां पहुंच गया और उसका रास्ता रोक लिया।


जिसके बाद आरोपी ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा उसे जान से मारने तक की धमकी दी गई।
पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही आगामी कार्रवाई की जा रही है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



