Asha Hospital
Holi 2026
in

मंडी में भूस्खलन से तबाही: छह लोगों के शव निकाले! एक घंटे तक चीखते रहे मलबे में दबे लोग

TROWS

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में बीती शाम भारी लैंडस्लाइड हुआ जिससे दो परिवारों के 6 सदस्यों को अपनी जान गंवानी पड़ी। रेस्क्यू टीमों ने बीती शाम जहां तीन लोगों के शवों को बरामद किया था तो वहीं बुधवार को फिर से तीन और शव मलबे से निकाले गए।

Holi 2026 -2

मंडी में भूस्खलन से तबाही: छह लोगों के शव निकाले! एक घंटे तक चीखते रहे मलबे में दबे लोग

इतना ही नहीं मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है जिसके चलते सर्च अभियान लगातार जारी है। बता दें कि बीती शाम को 100 मीटर ऊंची पहाड़ी अचानक ही दरक गई जिससे पहाड़ी पर बनी सड़क का जहां नामोनिशान मिट गया तो वहीं सड़क के नीचे दो परिवारों के घर भी भूस्खलन की चपेट में आ गए।

Indian Public School

इस दौरान दोनों परिवारों के लोग मलबे की चपेट में आकर दब गए। बीती रात जैसे ही लैंडस्लाइड हुआ तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भाग गए। हादसे के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

Doon valley school

जिसके बाद एनडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमों ने तीन के शव मंगलवार को बरामद किये जबकि रात भर सर्च अभियान चलता रहा। इस दौरान बुधवार को भी 3 और लोगों के शव बरामद किए गए।

एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के शवों को निकाला। इसके अलावा स्कूटर समेत दबे डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा का शव भी बरामद हुआ है। इतना ही नहीं मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की संभावना है जिसके चलते सर्च अभियान लगातार जारी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मलबे से सुनाई दी चीख-पुकार
उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही लैंडस्लाइड हुआ तो वह अपने-अपने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान दो घर मलबे की चपेट में आने से दब चुके थे, जहां से लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मलबे से लोगों की चीखे सुनाई दी और उसके बाद आवाजे बंद हो गई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Heavy Rain: 24 घंटों में 7.20 करोड़ रुपये का नुकसान! 4 कच्चे मकान और 24 गौशालाएं ध्वस्त

Heavy Rain: 24 घंटों में 7.20 करोड़ रुपये का नुकसान! 4 कच्चे मकान और 24 गौशालाएं ध्वस्त

HP News: अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई जंगली सांभर की जान! 4 घंटे तक चली सर्जरी

HP News: अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई जंगली सांभर की जान! 4 घंटे तक चली सर्जरी