Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: मंत्री और अफसर में टकराव! यादविंद्र गोमा ने डीसी मंडी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

TROWS

Himachal Latest News: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस साैंपा है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: मंत्री और अफसर में टकराव! यादविंद्र गोमा ने डीसी मंडी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

जिला मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह पर तय प्रोटोकल का पालन नहीं करने पर डीसी के खिलाफ यह नोटिस दिया गया है। दरअसल, आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा 77वें गणतंत्र दिवस पर मंडी शहर के सेरी मंच पर आयोजित हुए जिला स्तरीय समारोह में शिरकत करने के लिए एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को मंडी पहुंचे थे।

Indian Public School

लेकिन डीसी मंडी अपूर्व देवगन मौके पर उपस्थित नहीं हुए। मंत्री यादविंद्र गोमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आगमन के समय डीसी मंडी मौके पर मौजूद नहीं थे।

Doon valley school

मंत्री ने यहां तक आरोप लगाया कि डीसी द्वारा न ही कोई पूर्व सूचना दी गई थी और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। मंत्री ने इसे सरकारी प्रोटोकॉल और प्रशासनिक दायित्वों का गंभीर उल्लंघन करार दिया।

मंत्री के अनुसार, ऐसा आचरण स्थापित सरकारी प्रोटोकॉल और प्रशासनिक मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। नोटिस के अनुसार, किसी भी जिले में राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम से पहले किसी कैबिनेट मंत्री के आगमन पर डीसी की मौजूदगी या अधिकृत प्रतिनिधि की व्यवस्था अनिवार्य मानी जाती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मंत्री ने इस नोटिस को औपचारिक रूप से प्रिविलेज नोटिस के रूप में स्वीकार किये जाने के साथ ही डीसी मंडी अपूर्व देवगन से स्पष्टीकरण तलब करने की मांग की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: भर्ती रैली के लिए साथ लाने होंगे सभी आवश्यक दस्तावेज! एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड

HP News: भर्ती रैली के लिए साथ लाने होंगे सभी आवश्यक दस्तावेज! एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड

हिमाचल में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत: पैदा होते ही नवजात को नहर में फेंका! लिफाफे में लिपटा मिला शव

हिमाचल में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत: पैदा होते ही नवजात को नहर में फेंका! लिफाफे में लिपटा मिला शव