Asha Hospital
in

Your money Your right: माता-पिता की खोई पुरानी बीमा पॉलिसी अब मिलेगी वापस! एक क्लिक में जानिए कैसे…

Your money Your right: माता-पिता की खोई पुरानी बीमा पॉलिसी अब मिलेगी वापस! एक क्लिक में जानिए कैसे…

Your money Your right: माता-पिता की खोई पुरानी बीमा पॉलिसी अब मिलेगी वापस! एक क्लिक में जानिए कैसे…

Your money Your right: माता-पिता की खोई पुरानी बीमा पॉलिसी अब मिलेगी वापस! एक क्लिक में जानिए कैसे…

Your money Your right: बीमा पॉलिसी के केस में अक्सर देखा गया है कि कई लोग पुरानी बीमा पॉलिसी भूल जाते हैं। कई बीमा धारक पॉलिसी की प्रीमियम अवधि समाप्त होने के बाद पॉलिसी के बारे में विचार करना छोड़ देते हैं। तो कुछ पॉलिसीधारकों के निधन के बाद यह पॉलिसी अन्क्लेम्ड रह जाती है।

Shri Ram

Your money Your right: माता-पिता की खोई पुरानी बीमा पॉलिसी अब मिलेगी वापस! एक क्लिक में जानिए कैसे…

कई स्थिति में तो ऐसा भी होता है की पॉलिसीधारकों के परिवारवालों को पता तक नहीं होता कि पॉलिसी धारक की कोई पॉलिसी थी भी या नहीं। ऐसे में यह पॉलिसियां अन्क्लेम्ड रह जाती हैं। हालांकि अबसे पहले इन अन्क्लेम्ड पॉलिसीयों के बारे में जानकारी निकालना समुद्र में सीप ढूंढने जितना कठिन था।

परंतु अब यह आसान कर दिया गया है। जी हां IRDA और केंद्र सरकार ने Your Money Your Right के अंतर्गत Bima Bharosa Portal के माध्यम से इन पुरानी और अन्क्लेम्ड पॉलिसी को खोजने और उन पर दावा करना अब बेहद ही सरल कर दिया है।

क्या है Bima Bharosha Portal?

● Bima Bharosha Portal, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (IRDAI) द्वारा बनाया गया इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस मैनेजमेंट सिस्टम है।
● इस पोर्टल पर आप इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं।
● Unclaimed Insurance Policy खोज सकते हैं।
● उस पर दावा ठोक सकते हैं और पॉलिसी कंपनी के साथ संवाद भी कर सकते हैं।
● यह पोर्टल आपकी खोई/भूली पॉलिसी खोजने और दावे की राशि के लिए कोई भी भुगतान की मांग नहीं करता बल्कि आप यहां इस प्रकार किए गए मांग की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

JPERC 2025

Bima Bharosha Portal पर अपनी पुरानी पॉलिसी कैसे खोजें?

● Bima Bharosha Portal पर पुरानी पॉलिसी खोजने के लिए सबसे पहले bimabharosa.irdai.gov.in इस पोर्टल पर जाएं।
● इस पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
● रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर,OTP सत्यापित करना होगा।
● सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही आपको Unclaimed Policies या Unclaimed Queries का विकल्प दिखाई देगा।
● इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप अनक्लेम पॉलिसीयों की खोज कर सकते हैं।
● यहां पॉलिसी खोजने के लिए आपको एक या अधिक डिटेल भरने होंगे जैसे पॉलिसीधारक का नाम, उनकी जन्म तिथि, उनका पैन नंबर, यदि पॉलिसी नंबर आपको याद है तो पॉलिसी नंबर भरे, आधार नंबर जैसा विवरण दर्ज करें।
● जितनी ज्यादा जानकारी देंगे उतना बेहतर और सटीक विवरण आपको देखने के लिए मिलेगा।
● यदि आपको पॉलिसी नंबर याद है तो यह एकदम सटीक विवरण प्रदान करता है।
● आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आपके सामने आपकी डिटेल से मेल खाती सारी प्रविष्टियां आ जाती हैं।
● यहां आपको एक प्रारंभिक सूची मिलेगी इनमें से अपनी आवश्यकता अनुसार मेल खाती हुई पॉलिसी पर क्लिक करें।
● इसपर क्लिक करते ही आपके सामने संपूर्ण विवरण आ जाएगा अब आपके यहां पर unclaimed amount query के विकल्प पर क्लिक कर केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और सारे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
● विवरण सबमिट करते ही आपको टोकन नंबर मिलेगा।
● और इसी के आधार पर कंपनी द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
● यदि सब कुछ सही पाया गया तो आपके बैंक खाते में इंश्योरेंस पॉलिसी का भुगतान कर दिया जाएगा।

निष्कर्ष
इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई your money your right पहल के अंतर्गत आप अब अपनी भूली बिसरी संपत्ति तक पहुंच हासिल कर सकते हैं और संपूर्ण दस्तावेजों के साथ इस पोर्टल पर क्लेम भी कर सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Alert: गर्म पानी के कुंड से मिला व्यक्ति का शव! फैली सनसनी, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Himachal News Alert: गर्म पानी के कुंड से मिला व्यक्ति का शव! फैली सनसनी, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त