Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बड़ा हादसा: नाले में गिरी कार! घूम कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

TROWS

कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के उत्तराला गांव के ऊपर सोकडु के रास्ते पर भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Holi 2026 -2

हिमाचल में बड़ा हादसा: नाले में गिरी कार! घूम कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

जबकि हादसे में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 24 वर्षीय शुभम मेहरा पुत्र स्व. प्रवीण मेहरा निवासी वार्ड नंबर दस, 37 वर्षीय शिवांग सूद पुत्र प्रदीप सूद निवासी वार्ड नंबर सात और 25 वर्षीय अरुण मेहरा पुत्र प्रवीण कुमार निवासी पपरोला शामिल है।

Indian Public School

जबकि 28 वर्षीय रमन पुत्र जगजीवन सिंह और 23 वर्षीय सुमित पुत्र महेंद्र सिंह दोनों निवासी वार्ड नंबर पांच, उतराला घायल है। बीते रोज़ सभी युवक उतराला की तरफ घूमने गए थे।

Doon valley school

घूमने के बाद सभी युवक बीती देर शाम वापस गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे कि तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई। इस दौरान पांचो युवक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए।

इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचो युवकों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला, मगर तब तक तीन दम तोड़ चुके थे। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : पर्यटकों को आकर्षित करेगी बरोट घाटी! लपास वॉटर फॉल का होगा सौंदर्यीकरण

Himachal News : पर्यटकों को आकर्षित करेगी बरोट घाटी! लपास वॉटर फॉल का होगा सौंदर्यीकरण

Himachal Crime News: हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई करने पहुंचा पंजाब का तस्कर! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया

Himachal Crime News: हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई करने पहुंचा पंजाब का तस्कर! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया