Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस को गाड़ी से कुचलने का प्रयास! नाका तोड़कर भागा आरोपी

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्कर इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। ताजा मामला राज्य के जिला हमीरपुर का है जहां नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस को गाड़ी से कुचलने का प्रयास! नाका तोड़कर भागा आरोपी

दरअसल, पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत टीम को नशा तस्करी की सूचना मिली थी। ऐसे में पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बीती शाम दुगनेहड़ी में नाल्टी सड़क पर नाकाबंदी की गई।

Indian Public School

पुलिस पर गाडी चढ़ाने का प्रयास
इस दौरान रात को सामने से आ रही गाड़ी को जांच के लिए रुकने का इशारा किया मगर आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान चालक ने ना केवल नाका तोड़ा बल्कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर भी गाडी चढ़ाने का प्रयास किया जिससे थाना प्रभारी कुलवंत राणा जख्मी हो गए।

Doon valley school

गाडी पर चलाई गोली
हालाँकि थाना प्रभारी ने हार नहीं मानी और फरार हो रहे आरोपी की गाडी पर गोली चला दी। गोली लगने से गाडी का टायर पंचर हो गया। हालांकि इस दौरान आरोपी तो भागने में सफल रहा मगर पुलिस ने आरोपी और गाड़ी मालिक की पहचान कर ली है।

गाडी मालिक पर पहले भी केस दर्ज
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी गाड़ी को दो सड़का में छोड़ फरार हो गया जिसे ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो गाडी पकड़ी गई है उसके मालिक पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में करवाई जांच! गर्भवती निकली 15 साल की लड़की

Himachal Crime News: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में करवाई जांच! गर्भवती निकली 15 साल की लड़की

Accident In Himachal: सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई तेज़ रफ़्तार कार! एक की मौत, तीन जख्मी

Accident In Himachal: सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई तेज़ रफ़्तार कार! एक की मौत, तीन जख्मी