Navratri Gold Buying Tips: नवरात्रि में सोना खरीदने से पहले जान लें यह सात बातें! नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Navratri Gold Buying Tips: नवरात्रि का पर्व केवल आस्था का ही नहीं बल्कि नई शुरुआत और शुभ खरीदारी का भी प्रतीक होता है। इस दौरान भारत में सोना खरीदने की परंपरा हमेशा से रही है। यही वजह है कि गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, उगादि जैसे त्योहारों पर भारत में सोने की मांग बढ़ जाती है। क्या आप जानते हैं कि इस समय सोना खरीदते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Navratri Gold Buying Tips: नवरात्रि में सोना खरीदने से पहले जान लें यह सात बातें! नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
क्योंकि आज के समय सोना केवल आभूषण नहीं बल्कि मजबूत निवेश विकल्प है। पिछले कुछ समय से सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दिया है और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ाया है। ऐसे में यदि आप भी त्योहार के इस मौसम में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

नवरात्रि में सोना खरीदना शुभ क्यों है?
भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र नवरात्र सबसे पवित्र और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इस दौरान गुड़ी पड़वा, उगादि, रामनवमी जैसे पर्व आते हैं। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि हमेशा मार्च के माह में ही आती है। ऐसे में यह होता है हिन्दू नव वर्ष और भारतीय वित्तीय वर्ष का अंतिम चरण। ऐसे में कुछ लोग नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत नए निवेश के साथ करना चाहते हैं। इसीलिए लोग पवित्रता बनाए रखने के लिए सोना खरीदते हैं। वहीं कुछ लोग निवेश के रूप में भी सोना खरीद लेते हैं।


नवरात्रि के दौरान सोना खरीदते समय कौन सी बातों का ध्यान रखें?
सोने की शुद्धता की जांच: सोना खरीदते समय सबसे पहले जांच लें कि उसकी शुद्धता क्या है और कैसी है? हमेशा हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। BIS हॉलमार्क सुनिश्चित करता है कि सोना असली है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में फर्क करना सीखे क्योंकि यह न आने पर आप जोखिम में पड़ सकते हैं।
मेकिंग चार्ज और कीमत पर ध्यान दें: सोने को केवल उसके वजन से नहीं बल्कि मेकिंग चार्जिंग के आधार पर भी समझें। अलग-अलग ज्वेलर्स अलग-अलग मेकिंग चार्ज लेते हैं इसलिए सोना खरीदने से पहले तुलना जरूर करें।


बिल लेना बिल्कुल ना भूले: कई लोग सोना खरीदने के बाद बिल लेना भूल जाते हैं यही बाद में परेशानी का कारण बनता है। क्योंकि बिल ही निवेश का सबूत बनता है जो एक्सचेंज या बिक्री में काम आता है।
डिजिटल गोल्ड और ETF पर करें विचार: आज के समय फिजिकल गोल्ड के अलावा डिजिटल गोल्ड और ETF जैसे विकल्प मौजूद है। ऐसे में निवेश के लिहाज से यह ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं और बेहतर रिटर्न देते हैं।
सही समय पर खरीदारी करें: त्योहारों के दौरान बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। ऐसे में कीमतों का ट्रेंड देखकर खरीदारी करें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
ज्वेलरी की विश्वसनीयता जांचें: हमेशा प्रमाणिक ज्वेलर्स से सोना खरीदें। रिव्यू और प्रतिष्ठा की जांच करें। ब्रांड और विश्वास दोनों ही सोने के मामले में बहुत ज्यादा जरूरी है।
निवेश और भावनात्मक खरीदारी में फर्क: सोना सिर्फ पहनने के लिए खरीद रहे हैं तो डिजाइन जरूरी है। लेकिन निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो 24 कैरेट या डिजिटल गोल्ड बेहतर विकल्प है। मेकिंग चार्ज भावनात्मक खरीदारी में जुड़ता है लेकिन निवेश में सिक्के ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
निष्कर्ष
इस प्रकार नवरात्रि में सोना खरीद कर पवित्रता और समृद्धि का संकल्प जरूर लें। लेकिन सोच समझकर कदम आगे बढाये। विशेष बातों का ध्यान रखें और भविष्य के नुकसान से बचे रहें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



