Accident In Himachal: नई टूरिस्ट बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक! युवक ने गवाई जान, युवती गंभीर घायल

Accident In Himachal: कांगड़ा जिला के एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से जख्मी हुई है।

Accident In Himachal: नई टूरिस्ट बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक! युवक ने गवाई जान, युवती गंभीर घायल
बाइक (P-55 C 9749) पर सवार होकर दोनों युवक और युवती देहरा हनुमान चौक से धर्मशाला-कांगड़ा मार्ग की ओर जा रहे थे। तभी 132 केवी सब स्टेशन के समीप पहुँचते ही हादसा हो गया।

टूरिस्ट बस से टकराई बाइक
तेज़ रफ्तारी के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और सोलन से ज्वालामुखी मंदिर दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक नई टूरिस्ट बस से जा टकराई।


युवक की मौके पर मौत
हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और युवती बाइक से उछलती हुई नाली में जा गिरी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा हादसे में घायल हुई युवती को इलाज के लिए तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस मृतक युवक और घायल युवती की पहचान करवाने में जुटी हुई है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


