Himachal News Alert: पैर फिसलने से हाथ से गिरी बंदूक! गोली लगने के चलते व्यक्ति गंभीर घायल
Himachal News Alert: कांगड़ा जिला के भवारना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्लाह के खड़ौथ में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Himachal News Alert: पैर फिसलने से हाथ से गिरी बंदूक! गोली लगने के चलते व्यक्ति गंभीर घायल
अश्वनी कुमार (42) निवासी खड़ौथ ने जंगली जानवरों से फसल की रक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूक खरीदी थी। बताया जा रहा है कि अश्वनी ने अपनी बंदूक को साफ किया और उसके बाद उसे धूप में सुखाने के लिए रखते चले गए।
मगर तभी आंगन में पहुंचते ही उनका पैर फिसल गया जिससे बंदूक उनके हाथ से नीचे गिर गई। इससे बंदूक का बट यानी निचला हिस्सा जमीन से टकरा गया और गोली चल गई।


गोली के छर्रे सीधा अश्विन को लगे और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर जब पत्नी सोनी देवी मौके पर पहुंची तो देखा कि अश्विन घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



