Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: पानी के टैंक में मिलाया जहर! दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, 200 से ज्यादा लोगों की जान बची

TROWS

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पानी के टैंक में कीटनाशक मिला दिया गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते कई लोगों की जान बच गई।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: पानी के टैंक में मिलाया जहर! दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, 200 से ज्यादा लोगों की जान बची

मामला रोहड़ू के टिक्कर तहसील के बरेष्टू गांव का है जहाँ बीते 8 फरवरी की शाम को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी के टैंक में सेब के बगीचों में इस्तेमाल की जाने वाली डरमट कीटनाशक को मिला दिया गया।

Indian Public School

नलो से निकला सफेद रंग का पानी
लोगों ने जैसे ही अपने घरों के नल खोले तो उससे सफेद रंग का पानी आने लगा, जिससे बदबू आ रही थी। ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत जल शक्ति विभाग को दी।

Doon valley school

जल शक्ति विभाग ने लिए सैंपल
सूचना मिलने के बाद जल शक्ति विभाग की टीम रात को तुरंत गांव में पहुंची और सैंपल लिए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी कहा गया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वह पानी का सेवन न करें।

इसके बाद विभाग की टीम ने जब लैब में इसकी जांच की तो पता चला कि पानी में कीटनाशक मिलाया हुआ था। यह बात जैसे ही ग्रामीणों को पता चली तो उनमें हड़कंप मच गया और लोगों ने घरों की छत्तों पर लगी पानी की सभी टंकियां खाली कर दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बाल-बाल बची 200 से ज्यादा लोगों की जान
बताते चले कि जिस टैंक में कीटनाशक मिलाया गया था उससे गांव के करीब 25 घरों में पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में 200 से ज्यादा लोगों की जान बाल-बाल बची है।

अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज
उधर, DSP रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने जल शक्ति विभाग से पानी के सैंपल ले लिए हैं, जिन्हे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Job’s: खत्म हुआ नौकरी का इंतजार! यहां लगेगा रोजगार मेला, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

Himachal Job’s: खत्म हुआ नौकरी का इंतजार! यहां लगेगा रोजगार मेला, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

Paonta Sahib: ट्रक से 3 किलो भुक्की बरामद! बेचने की फ़िराक में था चालक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Paonta Sahib: ट्रक से 3 किलो भुक्की बरामद! बेचने की फ़िराक में था चालक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा