Paonta Sahib: पांवटा में हाथियों का आतंक! खेतों में घुसकर गेहूं की फसल रौंदी, लोगों में हड़कंप

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में एक बार फिर लोग हाथियों की चहलकदमी से बुरी तरह सहम गए है। इस बार हाथियों के झुण्ड ने घुटनपुर गांव में खूब उत्पाद मचाया।

Paonta Sahib: पांवटा में हाथियों का आतंक! खेतों में घुसकर गेहूं की फसल रौंदी, लोगों में हड़कंप
दो हाथी स्थानीय निवासी सलीम अली, अनवर अली और नसीम अली के खेतों में घुस गए। इस दौरान हाथियों ने गेहूं की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुँचाया।

ग्रामीणों ने जब हाथियों को खेतों में पाया तो वह बुरी तरह से चौंक गए और मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दि गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खदेड़ दिया गया।


मौके पर ग्रामीणों और विभाग की टीम ने पाया कि झुंड ने खड़ी गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर रौंदकर और खाकर नष्ट कर दिया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।
किसानों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और फसल के नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ते हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

उधर, वन विभाग की टीम ने स्थिति का मुआयना किया और आश्वासन दिया कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



