Paonta Sahib: पांवटा में तेज रफ्तार कार का कहर! महिला चालक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौ**त

Paonta Sahib: उपमंडल पांवटा के थाना माजरा क्षेत्र के धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Paonta Sahib: पांवटा में तेज रफ्तार कार का कहर! महिला चालक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौ**त
मामले को लेकर शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र पुत्र विक्रम पाल सिंह निवासी गांव जाटोंवाला डाकघर कोलर तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से घर जा रहा था।
तभी पीछे से पांवटा साहिब की तरफ से एक कार नं0 HP17H-8343 तेज रफ्तार से आई और दोनों को टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी।


हादसे के बाद परिजन पुष्पेन्द्र को इलाज के लिए नाहन अस्पताल व वंश को CH पांवटा साहिब ले गए। वंश को CH पांवटा साहिब से बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
शिकायत के अनुसार यह हादसा कार चालक महिला द्वारा वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही व गलत दिशा में चलाकर टक्कर मारने से हुआ है।

वहीँ, शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है तथा तफ्तीश जारी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

