in

Himachal Tourism: शिमला में वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब! विदेशों से भी पहुंचे टूरिस्ट, होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक

TROWS

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश के तमाम टूरिस्ट प्लेस इस वीकेंड पर भी सैलानियों से पूरी तरह गुलजार है। प्रदेश में शुक्रवार से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था।

Himachal Tourism: शिमला में वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब! विदेशों से भी पहुंचे टूरिस्ट, होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक

शनिवार के बाद रविवार को भी प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है और होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ी है जिससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है।

वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
मैदानी राज्यों में बढ़ते पारे के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार, कपल्स और युवाओं के ग्रुप के साथ शिमला का रुख कर रहे हैं। शनिवार देर रात तक बाहरी राज्यों के वाहनों का शिमला में प्रवेश जारी रहा, जिससे शहर की सड़कों पर काफी चहल-पहल देखी गई।

Doon valley school

रविवार को भी रिज मैदान, मॉल रोड और कुफरी जैसे प्रमुख स्थलों पर दिन भर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित विदेशों से भी सैलानियों के समूह भारी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं।

होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक
सैलानियों की बढ़ती भीड़ ने शहर के पर्यटन कारोबार को भी पंख लगा दिए हैं और होटल पैक हो गए हैं। वीकेंड के लिए शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक रहे। बड़ी बात यह है कि मई और जून के पीक सीजन में कमरों की बुकिंग का आंकड़ा 90 फीसदी से ऊपर जा सकता है।

JPERC 2025

उधर, शहर के होटल संचालक रोहित गुप्ता ने बताया कि समर सीजन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक रही है। बाहरी राज्यों से लगातार आ रही बुकिंग्स यह संकेत दे रही हैं कि इस साल पर्यटन कारोबार पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: पांवटा में तेज रफ्तार कार का कहर! महिला चालक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौ**त

Paonta Sahib: पांवटा में तेज रफ्तार कार का कहर! महिला चालक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौ**त