Sirmour News: SIU टीम ने चिट्टे के साथ दबोचा तस्कर! नाहन और काला अंब में करता था सप्लाई

Sirmour News: SIU नाहन की टीम ने चिट्टे के साथ एक तस्कर को काबू किया है। आरोपी बिन्दु शाही पुत्र स्व. पदम बहादुर शाही निवासी गांव कोडला डाकघर चित्रारी तहसील व जिला चम्बा वर्तमान में कालाआम्ब (हरियाणा सीमा के पास) में शिवालिक कॉलोनी में रह रहा था।
Sirmour News: SIU टीम ने चिट्टे के साथ दबोचा तस्कर! नाहन और काला अंब में करता था सप्लाई
SIU नाहन की टीम को आरोपी के पास नशे की खेप होने की जानकारी मिली थी। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि आरोपी नाहन तथा काला अंब में काफी समय से चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।
सूचना मिलते ही टीम ने बिना समय गंवाए नेचर पार्क के पास दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। जब जाँच की गई तो उसके कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद हुआ।


जिसपर आरोपी बिन्दू शाही उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 21 ND & PS ACT में केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

