Himachal News Alert: रिश्तों की कड़वाहट ने ली युवती की जान! विवाद से तंग आकर की आत्म*हत्या, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

Himachal News Alert: चंबा जिला के भटियात क्षेत्र की तुनुहट्टी पंचायत के जंद्राह गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने खौफनाक कदम उठा कर मौत को गले लगा लिया।
Himachal News Alert: रिश्तों की कड़वाहट ने ली युवती की जान! विवाद से तंग आकर की आत्म*हत्या, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
मृतका की पहचान सिमरन पुत्री सरोज कुमारी के रूप में हुई है, जोकि तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सिमरन के परिवार में घर और जमीन को लेकर रिश्तेदारों के साथ तीखी कहासुनी चल रही थी।
इससे सिमरन मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने घर में रखी कोई जहरीली दवाई निगल ली। सिमरन की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय क्लिनिक और फिर चुवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।


शुरुआत में उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ और एक रिश्तेदार ने पूछताछ की, तब उसने दवाई पीने की बात कबूल की।
आनन-फानन में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन जहर शरीर में फैल चुका था और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस सारी घटना के बाद जब उसके परिजनों ने उसका मोबाइल फोन चैक किया तो उसमें दवाई पीने से पहले सिमरन द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट पाया गया, जिसमें सिमरन ने उनकी माता के साथ रिश्तेदारों द्वारा किए गए लड़ाई झगडे़ का जिक्र करते हुए उनके नाम भी लिखे हुए हैं।
उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल में मिले सुसाइड नोट को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

