Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रोस्टर और दवा व्यवस्था पर SDM गुंजीत सिंह चीमा के नए निर्देश…

TROWS

Paonta Sahib: सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए SDM-cum-अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति ने अहम निर्देश जारी किए हैं। इन कदमों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर सुविधा, स्पष्ट प्रबंधन और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रोस्टर और दवा व्यवस्था पर SDM गुंजीत सिंह चीमा के नए निर्देश…

SDM ने कहा कि यह अस्पताल शहर ही नहीं, बल्कि शिलाई और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों पर भी बड़ी जिम्मेदारी निभाता है। इसलिए अस्पताल प्रशासन का पारदर्शी और जनता-केंद्रित होना आवश्यक है।

Indian Public School

डॉक्टरों का पारदर्शी रोस्टर अनिवार्य

Doon valley school

SDM ने कहा कि डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट अब पूरी तरह निष्पक्ष और संतुलित तरीके से बनेगी।
* विशेषज्ञ और सामान्य ड्यूटी दोनों श्रेणियों के डॉक्टरों का रोस्टर समान रूप से तैयार होगा।
* किसी भी मरीज को विशेषज्ञ सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
* अस्पताल का मासिक रोस्टर रोगी कल्याण समिति की बैठक में रखा जाएगा।

दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन पर सख्त नियंत्रण

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सरकारी डॉक्टर बिना आवश्यकता निजी कैमिस्ट की दवाएँ नहीं लिख पाएंगे।
* केवल वही दवा निजी दुकान से लिखी जा सकेगी, जो सरकारी स्टॉक में उपलब्ध न हो।
* अस्पताल प्रशासन स्टॉक-अभाव का पूरा रिकॉर्ड रखेगा।
यह कदम सरकारी दवाओं के उपयोग को बढ़ाने और लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

रोगी कल्याण समिति करेगी नियमित ऑडिट

अब हर बैठक में ड्रग स्टॉक और प्रिस्क्रिप्शन पैटर्न की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
* यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
* समिति दवा उपलब्धता और स्टॉक प्रबंधन पर निगरानी रखेगी।

SDM चीमा ने कहा कि इन नीतिगत कदमों से अस्पताल में सेवा-गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही मरीजों को अधिक भरोसेमंद और सुगम स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य अस्पताल को जनहित के अनुरूप अधिक जवाबदेह बनाना है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: सीएम ने किया पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन! पशुपालकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

CM Sukhu: सीएम ने किया पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन! पशुपालकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Paonta Sahib: सिरमौर का चमका सितारा! धारटीधार के हार्दिक शर्मा का Vijay Merchant Trophy के लिए चयन

Paonta Sahib: सिरमौर का चमका सितारा! धारटीधार के हार्दिक शर्मा का Vijay Merchant Trophy के लिए चयन