Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: नवजात बच्ची की तेज़ बुखार के बाद मौत! पिता ने स्टाफ नर्सों पर लगाए लापरवाही के आरोप

TROWS

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में एक नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। इसको लेकर परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और न्याय की गुहार भी लगाई है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: नवजात बच्ची की तेज़ बुखार के बाद मौत! पिता ने स्टाफ नर्सों पर लगाए लापरवाही के आरोप

दरअसल, कोटीभोच गांव के निवासी गोपाल सिंगटा ने पांवटा साहिब अस्पताल में मीडिया के सामने बताया कि उनकी पत्नी को लेबर पेन होने के चलते शिलाई अस्पताल लाया गया था। यहाँ पर पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और 3 किलो 300 ग्राम की एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था।

Indian Public School

पिता ने बताया कि जन्म के अगले ही दिन बच्ची की तबियत बिगड़ गई और उसे तेज बुखार आ गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची को दवाइयां दीं और कहा कि यदि बच्ची की तबीयत बिगड़े तो स्टाफ को सूचित करें। गोपाल सिंगटा ने आरोप लगाया कि रात के समय बच्ची की हालत अचानक ही बिगड़ने लगी।

Doon valley school

इसपर उन्होंने 3 से 4 बार ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्सों को आवाज लगाई और बेटी को देखने के लिए कहा। मगर वह उनकी बेटी को देखने के लिए नहीं आये। इसके थोड़ी देर बाद नर्सों ने कहा कि खुद थर्मामीटर उठाकर बुखार जांच लो।

इसपर जब उन्होंने बच्ची का तापमान जांचा तो बुखार बहुत तेज था। इसके बाद बच्ची को शिलाई अस्पताल से पांवटा साहिब के लिए रेफर किया गया। परिजन मासूम को अस्पताल ले ही जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान पिता ने मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ की वजह से आज उनकी बच्ची उनके साथ नहीं है। ऐसे में उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

उधर, शिलाई के कार्यवाहक बीएमओ डॉ. शीतल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवजात की मौत का शुरूआती कारण तेज बुखार लग रहा है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर जांच चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर ले जा रहा था चिट्टा! पुलिस ने पकड़ा तस्कर

Himachal Crime News: गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर ले जा रहा था चिट्टा! पुलिस ने पकड़ा तस्कर

Cabinet Meeting: कल होगी हिमाचल कैबिनेट बैठक! लिए जाएंगे अहम फैसले, जाने क्या रहेगा ख़ास

Cabinet Meeting: कल होगी हिमाचल कैबिनेट बैठक! लिए जाएंगे अहम फैसले, जाने क्या रहेगा ख़ास