Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा में वन विभाग ने अवैध खनन करते पकड़े आठ वाहन! वसूला 1.96 लाख जुर्माना

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा उप मंडल में वन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह पर दबिश देकर अवैध खनन करते खनन माफिया को पकड़ा है। वहीं विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा में वन विभाग ने अवैध खनन करते पकड़े आठ वाहन! वसूला 1.96 लाख जुर्माना

वन विभाग ने दो दिनों के भीतर यमुना, बाता नदी, माजरा-धौलाकुआं क्षेत्र के आसपास सुंकर नदी में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लाखों रुपए का जुर्माना भी वसूला है। जहाँ अवैध खनन करते आठ वाहन पकडे गए है।

Indian Public School

मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में वन विभाग की टीम ने यमुना नदी और गिरि नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए चार ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनके संचालकों से 82,160 रुपये जुर्माना वसूला।

Doon valley school

दूसरे मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी भगानी काकू राम चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और यमुना नदी में छापेमारी की गई। इस दौरान यहाँ एक ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़ा जिसका 20,540 रुपये चालान किया गया।

तीसरे मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा नंदलाल ठाकुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने 2 ट्रक और एक ट्रैक्टर को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा और संचालकों को 76,080 रुपये जुर्माना लगाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा अन्य मामले में वन टीम ने यमुना नदी सुंकर खड्ड में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर संचालक को पकड़ा और उससे 17,770 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई।

उधर, डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की टीमों ने आठ वाहन अवैध खनन करते पकडे और इनके संचालकों से 1.96 लाख जुर्माना राशि वसूल की गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: HRTC के ड्राइवर ने किया सुसाइड! मरने से पहले बनाया वीडियो, RM ने चार महीनों से रोकी सैलरी

Himachal News: HRTC के ड्राइवर ने किया सुसाइड! मरने से पहले बनाया वीडियो, RM ने चार महीनों से रोकी सैलरी

Accident In Himachal: बुलेट ने स्कूटी को मारी टक्कर! पत्नी के साथ जा रहे पति की मौत, चार घायल

Accident In Himachal: बुलेट ने स्कूटी को मारी टक्कर! पत्नी के साथ जा रहे पति की मौत, चार घायल