Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Paonta Sahib: पांवटा में शराब माफिया सक्रिय! अब पुलिस ने गाड़ी से पकड़ा शराब का जखीरा

TROWS

Paonta Sahib: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब पुलिस ने एक गाड़ी से शराब का जखीरा बरामद किया है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा में शराब माफिया सक्रिय! अब पुलिस ने गाड़ी से पकड़ा शराब का जखीरा

मामले में पुलिस द्वारा कुनाल निवासी कोलर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार राजबन पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गाड़ी (HR26BU-7077) में शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पांवटा साहिब के नाड्डी में गिरी पुल के पास नाकाबंदी की।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

इस दौरान पांवटा साहिब की तरफ से सतौन जा रही गाड़ी को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक मौके से फरार होने लगा। हालांकि पुलिस ने भी मुस्तादी दिखाते हुए आरोपी को कुछ दूरी पर धर दबोचा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो मौके से शराब की 56 पेटियां बरामद हुई। इनमें 576 बोतलें (48 पेटियां) देसी शराब तथा 96 बोतलें (8 पेटियां) बीयर बरामद हुई।

उधर, पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी से शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा के इन क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट! जानें कौन से इलाकों में बिजली रहेगी गुल

Paonta Sahib: पांवटा के इन क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट! जानें कौन से इलाकों में बिजली रहेगी गुल

Paonta Sahib: घर से कर रहा था नशे का कारोबार! पुलिस ने छापेमारी कर चिट्टे सहित कैश पकड़ा

Paonta Sahib: घर से कर रहा था नशे का कारोबार! पुलिस ने छापेमारी कर चिट्टे सहित कैश पकड़ा