Asha Hospital
in , , , ,

Paonta Sahib: पांवटा शहर में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल! वन विभाग की टीम सक्रिय, दो पशुओं का किया शिकार

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के प्रेम विहार और गंगूवाला इलाके में तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। हाल ही में वार्ड नंबर दो में तेंदुए के गली में टहलने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था।

Paonta Sahib: पांवटा में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल! वन विभाग की टीम सक्रिय, दो पशुओं का किया शिकार

गुरुवार रात को तेंदुआ फिर भूपपुर और गंगूवाला इलाके में देखा गया। इस दौरान उसने दो पालतू पशुओं का शिकार कर लिया।

Doon valley school

यहां बनाया पशुओं को अपना शिकार…

स्थानीय निवासी और रिटायर्ड एक्सियन केएल चौधरी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की गली में टहलने की फुटेज कैद हुई थी। गुरुवार को तेंदुआ भूपपुर और गंगूवाला में दोबारा नजर आया। उसने एक पशु को आधा खा लिया, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई।

वन विभाग की टीम सक्रिय….

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मोहन सिंह चौहान, सुमंत कुमार और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू की। हालांकि, तलाशी के दौरान तेंदुआ नहीं मिला, लेकिन दो पशुओं के शव जरूर बरामद हुए।

वन विभाग की गश्त जारी

डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही अलार्म सिस्टम भी लगाया गया है जो तेंदुए की मौजूदगी पर तुरंत सतर्क करता है। विभाग की टीम दिन-रात गश्त कर रही है।

डीएफओ ऐश्वर्य राज ने लोगों से की अपील

वन विभाग ने तेंदुए के संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया है। बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने शहरवासियों को सतर्क कर दिया है। वन विभाग की सक्रियता के बावजूद तेंदुए का खतरा बना हुआ है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by newsghat

Paonta Sahib: पांवटा साहिब और भरली में तेंदुए की दहशत के बाद वन विभाग ने बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

Paonta Sahib: पांवटा साहिब और भरली में तेंदुए की दहशत के बाद वन विभाग ने बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

HP Cyber Crime: अब सामने आया साइबर ठगी का चौंकाने वाला नया तरीका! आप भी हो सकते हैं शिकार, जान लें क्या है नया तरीका

HP Cyber Crime: अब सामने आया साइबर ठगी का चौंकाने वाला नया तरीका! आप भी हो सकते हैं शिकार, जान लें क्या है नया तरीका