Asha Hospital
in , , , ,

Paonta Sahib: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांवटा साहिब में किया जोरदार प्रदर्शन! प्रदेश सरकार पर आपदा निधि की बंदरबांट का आरोप

Shri Ram

Paonta Sahib: भारतीय जानता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पाँवटा साहिब में मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपदा निधि बंदरबांट का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Doon valley school

सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बने को 9 महीने से अधिक का समय हो गया हैं। लेकिन इस सरकार ने सत्ता में आते ही बजट का रोना शुरू कर दिया।

प्रदेश में आते ही जनहित के लिये खोले गये संस्थान बंद किए गए। प्रदेश में पिछले समय में भारी प्राकृतिक आपदा आयी जिसमें प्रदेश में काफ़ी जान-माल का नुक़सान हुआ है। विपक्ष इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

लेकिन प्रदेश सरकार राहत बजट आवंटित करने में भाई-भतीजावाद कर रही हैं। अभी तक सरकार ने विपक्ष के इतने ज़्यादा दबाव के बाबजूद कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में हुई आपदा के नुक़सान के आँकलन के लिए केंद्रीय टीमो को भेजा है। केंद्र सरकार अपनी और से हरसम्भव मदद कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि पाँवटा साहिब में सरकार से ज़्यादा राहत कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया हैं। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर बधाई दी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकाल में स्वीकृत हुए कामों का श्रेय लेने में लगी है।

यहाँ तक कि विधायक प्राथमिकता के कामों को भी ये अपना बता रहें हैं। ये लोग जनता को गुमराह करने में माहिर हैं, लेकिन ये अब नकारे जा चुकें हैं जिसका लोकसभा के चुनावों में जनता जवाब दे देगी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर ने पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक का प्रमुख विषय प्रदेश सरकार द्वारा भारी आपदा के बीच न के बराबर राहत राशि देना रहा।

बैठक में मंडल महामंत्री दिनेश चौधरी, सुभाष चौधरी, देविन्द्र चौधरी, जगीरी राम, अजय मेहता, बलवीर धीमान , शमशाद अली, देवराज चोहान, दीपक, रजनीकांत शर्मा, कपिल वर्मा, नरेन्द्र चौधरी, सतनाम सिंह, दिनेश नेगी, अनिल चौधरी, सुरेश चौधरी, मोहन सिंह सहोता, सुरेश सैनी, सोमनाथ चौधरी, गुरमीत सिंह सैनी, शमशेर अली, अशोक शर्मा, रोहित चौधरी, त्रिशला चौधरी, नेहा, अनिता देवी, सुरजीत सिंह, रामेश्वर चौधरी, बलदेव सिंह, संदीप कुमार, धनवीर फ़ोज़ी, चरणजीत सिंह चौधरी, जसपाल चौधरी, अनुज भंडारी, तरणजीत सिंह गिल, अविनाश झाबा, स्पर्श गुप्ता , पवन पटयाल, हितेंद्र चौधरी, हर्ष चौधरी, भगवान दास, एकांत गर्ग, सुनील परमार, मेहराज काशमी, सुखविंदर चौधरी, आदि इस बैठक में उपस्थित रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: विकासशील नगर पांवटा साहिब को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही ये बड़ी बात! उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब में किया सिनेमा हॉल का शुभारम्भ

Paonta Sahib: विकासशील नगर पांवटा साहिब को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही ये बड़ी बात! उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब में किया सिनेमा हॉल का शुभारम्भ

Loan Without Guarantee: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला! सरकार छोटे दुकानदारों को देगी बिना गारंटी लोन! सरकार ने किया 40 करोड़ का प्रावधान! देखें पूरी डिटेल

Loan Without Guarantee: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला! सरकार छोटे दुकानदारों को देगी बिना गारंटी लोन! सरकार ने किया 40 करोड़ का प्रावधान! देखें पूरी डिटेल