Fair deal
Dr Naveen
in

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ‌आयोजित करेगा राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ‌आयोजित करेगा राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ‌आयोजित करेगा राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता
Shubham Electronics
Paontika Opticals

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ‌आयोजित करेगा राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में 13 सितम्बर को राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम यमुना नगर रोड पर स्थित AVN रिजॉर्ट में किया जायेगा। अध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि भारत विकास परिषद सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है जो सर्वधर्म समभाव एवं विश्व बंधुत्व के आदर्श के प्रति समर्पित है।

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ‌आयोजित करेगा राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता

इसीलिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता दो भाषाओं हिन्दी एवं संस्कृत में करवाई जाएगी।

सस्वर एवं वाद्ययंत्र जिसका हिंदी एवं संस्कृत दोनों गीतों की प्रतियोगिता के अंकों का योगफल ज्यादा होगा, अगले स्तर पर हिस्सा लेने के लिए वही टीम योग्य मानी जाएगी। संगीत विद्यालयों के अतिरिक्त सभी वि‌द्यालय इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रत्येक टीम दो भाषाओं हिंदी एवं संस्कृति का एक-एक गीत भारत विकास परिषद द्वारा निर्धारित पुस्तक “राष्ट्रीय चेतना के स्वर” से प्रस्तुत कर सकती है।

मूल स्वरूप में पूरा गीत प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गीतों की प्रस्तुति देते समय वि‌द्यार्थी किसी भी तरह की वेशभूषा पहन सकते हैं। प्रत्येक टीम के साथ कम से कम एक शिक्षक का होना अनिवार्य है। प्रत्येक टीम में छठी से 12वीं कक्षा तक के 6 से 8 विद्यार्थी प्रतियोगिता में सहभागी हो सकते हैं।

JPERC 2025
Diwali 02

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

प्रत्येक टीम को गायन प्रतियोगिता के लिए 7 मिनट का समय अपने समूह गान प्रस्तुति के लिए दिया जाएगा। भारत को जानो प्रश्नोतरी प्रतियोगिता दो वर्गों, कनिष्ठ वर्ग कक्षा (6-8) तक तथा वरिष्ठ वर्ग कक्षा (9- 12) तक अलग-अलग आयोजित होगी। प्रत्येक टीम के दो सदस्य होंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले प्रश्न भारत विकास परिषद ‌द्वारा निर्धारित “भारत को जानो” पुस्तक के अनुरूप होंगे।

Diwali 03
Diwali 03

इस पुस्तक में दिए गए प्रश्नों के अतिरिक्त भी भारत से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं। प्रश्न मंच से सामान्य विषयों के चक्र (Round) में प्रत्येक टीम को 20 सेकंड का समय उत्तर देने के लिए मिलेगा। सही उत्तर के लिए 10 अंक तथा गलत उत्तर या उत्तर न देने के लिए शून्य अंक मिलेगा। पास किए गए प्रश्न के सही उत्तर पर 5 अंक तथा गलत या अपना उत्तर देने पर शून्य अंक होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में गहरी खाई में लुढ़की कार! हादसे में चालक सहित युवती…

Accident In Himachal: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में गहरी खाई में लुढ़की कार! हादसे में चालक सहित युवती…

Paonta Sahib: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फंड का दुरुपयोग! अमरकोट ग्रामवासियों ने उठाई आवाज

Paonta Sahib: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फंड का दुरुपयोग! अमरकोट ग्रामवासियों ने उठाई आवाज