Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib :शहीद सोहन सिंह मेमोरियल स्कूल मानपुर देवड़ा में खिलाड़ियों के सम्मान में प्रीतिभोज, राज्य स्तर पर चमके छात्र-छात्राएं….

TROWS

Paonta Sahib : शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में प्रीतिभोज आयोजित किया गया। समारोह में विजेता खिलाड़ी, स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Holi 2026 -2

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Indian Public School

शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मनीष टंडन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 46 खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पहुंचे। अंडर-14 लड़कों की हॉकी टीम ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। टीम के आठ खिलाड़ी—विक्की, कार्तिक, कृष्णा, सुनील, शिवम, अब्दुल क़ादिर, योगेश्वर और विवेक—का चयन राज्य स्तरीय हॉकी के लिए हुआ।

Doon valley school

इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 छात्राओं की हॉकी टीम ने जिला स्तर पर पहला स्थान जीता। विद्यालय की नौ छात्राओं—दिव्यांशी, अंकिता, कविता, वैशाली, आशु, कृतिका, काजल, महक और शिवानी—ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अंडर-19 छात्राओं ने हॉकी और फुटबॉल दोनों प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन किया। दोनों खेलों में विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहां से 13 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय हॉकी और फुटबॉल के लिए हुआ। हॉकी में उन्होंने राज्य स्तर पर पहला स्थान अर्जित किया।

खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्राओं ने प्रभाव दिखाया। विद्यालय की लोक नृत्य टीम ने जिला स्तर पर सिरमौरी नाटी में पहला स्थान जीता और राज्य स्तर पर जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष कम से कम आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे।

मानपुर देवड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और मेहनत जारी रखने की सलाह दी। एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Written by Newsghat Desk

Himachal Crime News: मोबाइल पर भेजा लिंक, व्यवसायी के खाते से 15 लाख उड़ाए

Himachal Crime News: मोबाइल पर भेजा लिंक, व्यवसायी के खाते से 15 लाख उड़ाए

पांवटा साहिब : राजकीय कन्या विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक समारोह, मेधावी छात्राएं सम्मानित

पांवटा साहिब : राजकीय कन्या विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक समारोह, मेधावी छात्राएं सम्मानित