Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: सतीवाला में 800 पौधों का रोपण! हरियाली व पर्यावरण संरक्षण की ओर एक बड़ा कदम

TROWS

Paonta Sahib: वन विभाग पांवटा साहिब के सहयोग से मेरा गांव मेरा देश – एक सहारा संस्था, दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों के संयुक्त प्रयास से सतीवाला बीट में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: सतीवाला में 800 पौधों का रोपण! हरियाली व पर्यावरण संरक्षण की ओर एक बड़ा कदम

वन विभाग की तारबाड़ से सुरक्षित भूमि पर सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 800 पौधे लगाए गए। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

Indian Public School

संस्था के निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता और अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने कहा “एक पौधा सिर्फ हरियाली ही नहीं देता, बल्कि यह जीवन, ऑक्सीजन, छाया और असंख्य जीवों के लिए घर भी बनता है। पौधारोपण से धरती की सुंदरता बढ़ती है, जलवायु संतुलन में सुधार होता है और भविष्य की पीढ़ियां सुरक्षित रहती हैं। लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।”

Doon valley school

दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमोल ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों में वनों और हरियाली का संरक्षण जलवायु संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर संजीव कुमार ने कहा “बरसात के मौसम में पौधारोपण आसान है, लेकिन गर्मियों में इन पौधों की देखभाल और नियमित सिंचाई बेहद जरूरी है, ताकि ये बड़े होकर मजबूत पेड़ बन सकें।”

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर एडवोकेट विजय, मंदीप कौर, वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड, वन मित्र तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। वन विभाग और स्थानीय नागरिकों ने इन पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।

मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था ने एक व्यक्ति – एक पौधा अभियान के तहत सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधे को लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम! बैठक में बनी रूपरेखा

Paonta Sahib: तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम! बैठक में बनी रूपरेखा

Paonta Sahib: पीपलीवाला में स्मैक तस्कर गिरफ्तार! 8.90 ग्राम हेरोइन बरामद

Paonta Sahib: पीपलीवाला में स्मैक तस्कर गिरफ्तार! 8.90 ग्राम हेरोइन बरामद