Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब होली मेला: 350 जवान तैनात! शहर को 4 सेक्टर में बांटकर कड़ा सुरक्षा घेरा

TROWS

पांवटा साहिब में शुरू हो रहे ऐतिहासिक होली मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 4 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले मेले के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब होली मेला: 350 जवान तैनात! शहर को 4 सेक्टर में बांटकर कड़ा सुरक्षा घेरा

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने पांवटा में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, उन्होंने साफ कहा कि मेले का शांतिपूर्ण आयोजन प्राथमिकता है। इस बार 350 से अधिक पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। स्थानीय पुलिस बल के साथ रिजर्व की दो बटालियन भी लगाई गई हैं। साथ ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है।

Indian Public School

पूरे शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में अलग टीम तैनात रहेगी। 24 घंटे निगरानी के लिए अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। पहले सेक्टर में मेला स्थल, थाना, गुरुद्वारा साहिब, एसडीएम कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद कार्यालय, यमुना घाट और सिविल अस्पताल शामिल हैं।

Doon valley school

दूसरे सेक्टर में गर्ल्स स्कूल से वाई प्वाइंट, मेन बाजार, हाउसिंग एरिया और बस स्टैंड को रखा गया है। तीसरे सेक्टर में यमुना बैरियर से बांगरण चौक, विश्वकर्मा चौक, देवीनगर और वार्ड 9-10 शामिल किए गए हैं।

चौथा सेक्टर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेगा। इसमें बांगरण चौक से बद्रीपुर चौक, सब्जी मंडी, मिशन स्कूल, गवर्नमेंट कॉलेज, हरिपुर टोहाना रोड, तारूवाला रोड और भूपपुर क्षेत्र शामिल हैं। यमुना बैरियर से बद्रीपुर तक विशेष निगरानी रहेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मेला स्थल पर वॉच टावर बनाया गया है। एक सशस्त्र जवान यहां 24 घंटे ड्यूटी देगा। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। क्यूआरटी और पीएसआर टीमें लगातार गश्त करेंगी।

मेला इंचार्ज डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नगर परिषद नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित यह मेला हर साल बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है।

एसपी निश्चित सिंह नेगी ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से मेला शांतिपूर्ण और सफल रहेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: सेवाविस्तार के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री की बेटी गीतांजली कश्यप को प्रिंसिपल किया प्रमोट

Himachal Latest News: सेवाविस्तार के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री की बेटी गीतांजली कश्यप को प्रिंसिपल किया प्रमोट

Paonta Sahib: पांवटा साहिब होली मेले के लिए सैंकड़ों कलाकारों ने दिए ऑडिशन! 6 प्रतिभागी चयनित

Paonta Sahib: पांवटा साहिब होली मेले के लिए सैंकड़ों कलाकारों ने दिए ऑडिशन! 6 प्रतिभागी चयनित