Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब का नवनिर्मित तैयार पुल बना मुसीबत! भूपपुर-कुल्हाल मार्ग से बढ़ीं चोरी और नशा तस्करी की घटनाएं

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब-देहरादून फोरलेन परियोजना अंतिम चरण में है। इसी के तहत भूपपुर को कुल्हाल से जोड़ने वाला नया पुल भी तैयार हो चुका है। लेकिन उद्घाटन से पहले ही यह पुल सुरक्षा के लिए चुनौती बन गया है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब का नवनिर्मित तैयार पुल बना मुसीबत! भूपपुर-कुल्हाल मार्ग से बढ़ीं चोरी और नशा तस्करी की घटनाएं

यह पुल शुरू होने के बाद देहरादून जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे ट्रैफिक कम होने की उम्मीद थी। मगर हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं।

Indian Public School

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर कोई पुलिस चेकिंग नहीं है। न ही यहां कोई बैरियर लगाया गया है। ऐसे में हिमाचल और उत्तराखंड के बीच आवाजाही पूरी तरह खुली हुई है।

Doon valley school

ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते का फायदा उठाकर नशा तस्कर और चोर सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में भूपपुर स्थित एक मारुति सुजुकी शोरूम में चोरी का मामला सामने आया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी इसी पुल के जरिए पैदल पांवटा पहुंचा। वारदात को अंजाम देकर वह उसी रास्ते से वापस फरार हो गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बरेली, सहारनपुर, देहरादून और विकासनगर की तरफ से आने वाले तस्कर इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनके जरिए स्मैक और नशीले कैप्सूल की सप्लाई बढ़ रही है।

लोगों का कहना है कि पुल खुलने से पहले ही अपराधियों ने इसे आसान रास्ता बना लिया है। इससे क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुल के औपचारिक उद्घाटन से पहले यहां पुलिस नाका लगाया जाए।

साथ ही बैरियर लगाकर आवाजाही पर निगरानी जरूरी बताई गई है। लोगों का मानना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

फिलहाल, यह पुल सुविधा से ज्यादा परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। प्रशासन की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News: अब यात्रा से पहले फास्टैग रखें तैयार! वरना 10 अप्रैल से चुकाना होगा 25% एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए क्या है नए नियम

HP News: अब यात्रा से पहले फास्टैग रखें तैयार! वरना 10 अप्रैल से चुकाना होगा 25% एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए क्या है नए नियम