Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू! शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

TROWS

Paonta Sahib: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 (छात्र) वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू! शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस 5 दिवसीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश भर के 32 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 381 प्रतिभागियों सहित 80 कोच तथा ऑफिशल भाग ले रहे है। उन्होंने सभी का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक दशक के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, इससे पहले 2016 में आयोजित हुई थी।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि अंडर-14 (छात्र) वॉलीबॉल चैंपियनशिप पांवटा साहिब के उपरांत जिला सोलन के नालागढ़ में अंडर-19(छात्रा)कबड्डी प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी 2026 तक तथा बिलासपुर के घुमारवीं में 01 से 05 फ़रवरी 2026 तक अंडर-19(छात्रा) हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इन प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतू एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

Doon valley school

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने शिक्षा के स्तर को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहुत से महत्वपूर्ण क़दम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सुधारवादी निर्णयों के आज साकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। प्रदेश आज पूर्ण रूप से साक्षर राज्य के रूप में अपनी पहचान बना चुका है तथा 21 वें स्थान से आज शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने व वि‌द्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम आरंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त आगामी शैक्षणिक सत्र में 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सीबीएसई बोर्ड से संचालित किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7 हज़ार नियमित शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 3101 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयन आयोग द्वारा इन पदों को भरा जाएगा तथा दूरदराज़ में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में पहला केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब में खुलने जा रहा है, जिसके लिए हरिपुर टोहना में भूमि का चयन कर लिया गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा सहित खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्र में विद्यार्थियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि खेल कूद से बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है हमारी सरकार खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा मानते हुए प्रदेश में खेल संस्कृति को बड़े स्तर पर बढ़ावा दे रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड 980 करूणामूलक नियुक्तियां! यहां जाने किस विभाग में हुई कितनी नियुक्तियां

HP News: विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड 980 करूणामूलक नियुक्तियां! यहां जाने किस विभाग में हुई कितनी नियुक्तियां

CM Sukhu: बद्दी के समीप बनेगा विश्व स्तरीय हिम-चण्डीगढ़ शहर! 400 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कम्पलेक्स

CM Sukhu: बद्दी के समीप बनेगा विश्व स्तरीय हिम-चण्डीगढ़ शहर! 400 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कम्पलेक्स