in

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा: पानी के गहरे खड्ड में डूबे दो मासूम, मौ**त के बाद परिवारों में मचा कोहराम….

पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के निहालगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे जंबू खाला के पास पानी से भरे गहरे कुंड में डूब गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान निहालगढ़ निवासी 9 वर्षीय जाबिर पुत्र अनवर और जंबू खाला निवासी 8 वर्षीय सत्यम पुत्र सिकंदर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकले थे। खेलते-खेलते वे जंबू खाला की तरफ पहुंच गए। बारिश के कारण यहां पानी जमा होने से गहरा कुंड बन गया था।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

JPERC 2025

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जांच की जा रही है।

एक साथ दो मासूमों की मौत से निहालगढ़ और जंबू खाला क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरसात के दौरान ऐसे खतरनाक जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: डंपर की टक्कर ने बुझाया घर का चिराग, 25 वर्षीय ऋतिक की मौ**त से दुगाना में मातम

Paonta Sahib: डंपर की टक्कर ने बुझाया घर का चिराग, 25 वर्षीय ऋतिक की मौ**त से दुगाना में मातम

पांवटा साहिब में सैनी समाज की नई युवा टीम का गठन, अविनाश सैनी बने अध्यक्ष

पांवटा साहिब में सैनी समाज की नई युवा टीम का गठन, अविनाश सैनी बने अध्यक्ष