in

पांवटा साहिब में सैनी समाज की नई युवा टीम का गठन, अविनाश सैनी बने अध्यक्ष

पांवटा साहिब में रविवार, 23 अगस्त को होटल फिनिक्स में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की ओर से सैनी युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता गुरदीप सिंह गैरी सैनी ने की। इस दौरान समाज की युवा विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

अविनाश सिंह सैनी को युवा अध्यक्ष और गुरमीत सिंह सैनी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं संदीप सैनी नवादा, मलकीत सिंह सैनी जामनी वाला, रणवीर सिंह सैनी सूरजपुर, मनजीत सिंह सैनी देवी नगर और अशोक सैनी गुंनगणू को उपाध्यक्ष बनाया गया।

गगनदीप सिंह सैनी मोगीनंद, दलजीत सिंह सैनी अम्बवाला, हिमांशु सैनी नवादा और राजकुमार सैनी शिवपुर को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। मनीष सैनी नवादा को मीडिया को-ऑर्डिनेटर और अमरीक सिंह सैनी भुंगरनी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Doon valley school

सम्मेलन में कारोबारी रामलाल कच्छावा (बालाजी बैट्रीज) मुख्य अतिथि रहे। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनिल सैनी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब के चेयरमैन सरदार जगत सिंह सैनी, हिमाचल मास्टर स्पोर्ट्स एवं पांवटा पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा, बीकेडी स्कूल एवं कॉलेज के चेयरमैन सरदार एनपीएस सहोता, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, दून प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश रमौल और अधिवक्ता परविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

JPERC 2025

मुख्य कार्यकारिणी में बद्रीपुर निवासी सरदार अमरजीत सिंह सैनी को शहरी प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में पांवटा साहिब क्षेत्र से सैकड़ों सैनी युवा और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। सभी ने नई युवा कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा: पानी के गहरे खड्ड में डूबे दो मासूम, मौ**त के बाद परिवारों में मचा कोहराम….

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा: पानी के गहरे खड्ड में डूबे दो मासूम, मौ**त के बाद परिवारों में मचा कोहराम….

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा