in

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पांवटा साहिब: नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए।

अभियान के दौरान लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

Doon valley school

इस मौके पर नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो के नेशनल प्रभारी इंदर सिंह, स्टेट मीडिया प्रभारी प्रीति और जिला अध्यक्ष राजेंद्र मसीह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। यदि युवाओं को नशे से बचाया जाए और उन्हें शिक्षा, खेल व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए तो समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

JPERC 2025

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अपने आसपास के युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए जरूरी बताया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में सैनी समाज की नई युवा टीम का गठन, अविनाश सैनी बने अध्यक्ष

पांवटा साहिब में सैनी समाज की नई युवा टीम का गठन, अविनाश सैनी बने अध्यक्ष