in

हिमाचल में महिला के घर घुसने का आरोप, उपप्रधान समेत 3 पर केस दर्ज

हिमाचल में महिला के घर घुसने का आरोप, उपप्रधान समेत 3 पर केस दर्ज

हिमाचल में महिला के घर घुसने का आरोप, उपप्रधान समेत 3 पर केस दर्ज

हिमाचल में महिला के घर घुसने का आरोप, उपप्रधान समेत 3 पर केस दर्ज

ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में महिला से कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने पंचायत के उपप्रधान समेत तीन लोगों पर घर में जबरन घुसने, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में दुबई में रहता है। वह अपनी बेटी के साथ घर पर रहती है। महिला के अनुसार, 23 अगस्त की रात करीब 8 बजे पंचायत उपप्रधान दो अन्य लोगों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा।

आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौच की और उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके कपड़े फट गए और शरीर पर खरोंचें भी आईं।

Doon valley school

महिला के मुताबिक, वह डर के कारण खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद भी बाहर से उसे गालियां और धमकियां दी जाती रहीं। महिला ने फोन के माध्यम से अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसके परिजन मौके की ओर आ रहे थे, तो रास्ते में आरोपियों ने उनके साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौच की।

JPERC 2025

इसके बाद महिला ने डीएसपी अम्ब के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उपप्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हिमाचल में प्रेम-प्रसंग बना खू**नी वारदात की वजह, बहन के प्रेमी की ह**त्या का आरोप: भाई फरार

हिमाचल में प्रेम-प्रसंग बना खू**नी वारदात की वजह, बहन के प्रेमी की ह**त्या का आरोप: भाई फरार