in

Paonta Sahib: डंपर की टक्कर ने बुझाया घर का चिराग, 25 वर्षीय ऋतिक की मौ**त से दुगाना में मातम

पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक (बांगरण बाईपास) पर देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर हुई। मृतक की पहचान ऋतिक पुंडीर पुत्र कबूल पुंडीर, निवासी दुगाना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे हुआ। ऋतिक अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक भी घायल हुआ है।

हादसे के बाद दोनों को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पियूष तिवारी ने बताया कि ऋतिक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

Doon valley school

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ऋतिक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण रात में ही पांवटा साहिब पहुंच गए थे। सुबह शव गृह के पास बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। शिलाई क्षेत्र के पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

JPERC 2025

युवा ऋतिक की असमय मौत से दुगाना पंचायत के साथ-साथ कफोटा क्षेत्र में भी माहौल गमगीन है। ग्रामीणों के अनुसार ऋतिक की मौत परिवार के लिए बड़ा सदमा है।

मृतक का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव दुगाना स्थित स्वर्गधाम में किया जाएगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में नौकरी का मौका, 25 अगस्त को 13 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

पांवटा साहिब में नौकरी का मौका, 25 अगस्त को 13 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू