in

पांवटा साहिब: अंबोया में बेकाबू होकर पलटी पिकअप, 7 महिलाओं समेत 10 लोग घायल, एक महिला नाहन रेफर…

पांवटा साहिब (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अंबोया में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी में करीब 10 से 14 लोग सवार थे। सभी लोग अपने किसी रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबोया के पास एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए 10 लोगों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों को फ्रैक्चर भी हुआ है।

वहीं, एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए नाहन स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है।

राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी की मौत होने की सूचना नहीं है।

JPERC 2025

सावधानी जरूरी: पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। खासकर तीखे मोड़ों पर गति धीमी रखें और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: ‘अक्षरम-2026’ में बॉलीवुड अभिनेत्री संध्या मृदुल ने बढ़ाई रौनक, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

पांवटा साहिब: ‘अक्षरम-2026’ में बॉलीवुड अभिनेत्री संध्या मृदुल ने बढ़ाई रौनक, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन