Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: पैराग्लाइडिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पहले कमेटी की स्वीकृति लेना होगा अनिवार्य

TROWS

Himachal News Update: जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिलासपुर जिले में पैराग्लाइडिंग की किसी भी गतिविधि या प्रशिक्षण शिविर शुरू करने से पहले जिला समिति से स्वीकृति लेना जरूरी होगा।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: पैराग्लाइडिंग व प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पहले कमेटी की स्वीकृति लेना होगा अनिवार्य

इस समिति के अध्यक्ष डीसी बिलासपुर होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनाली स्थित पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (अभिमास) के निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, संबंधित एसडीएम और स्थानीय एयरो स्पोर्ट्स संघ के प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग शिविरों या प्रशिक्षण के दौरान वही पायलट उड़ान भर सकेंगे जिनके पास मान्य लाइसेंस, बीमा और बंधपत्र (बॉन्ड) होंगे और इनकी जांच की जाएगी। हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स विनियमन अधिनियम, 2022 के अनुसार बचाव उपकरण और ग्लाइडरों की जांच भी अनिवार्य होगी।

Doon valley school

बैठक में पायलटों से लिए जाने वाले न्यूनतम शुल्क और फीस संरचना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं को पायलट प्रशिक्षण देने के लिए आगे आएगा। शुरुआती दौर में प्रत्येक बैच से एक-एक पायलट को जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देकर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बिलासपुर के अधिक से अधिक युवा एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ें और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलें। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक अभिमास संस्थान मनाली द्वारा उन्नत पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 70 पेशेवर पायलट भाग लेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से भी 20 से अधिक पायलट इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही 12 से 15 अक्टूबर तक पुणे की एक संस्था भी बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि बिलासपुर को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित एयरो स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार मिलेगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर! 80 पदों के लिए यहां होंगे इंटरव्यू

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर! 80 पदों के लिए यहां होंगे इंटरव्यू

Himachal Crime News: हिमाचल में आईटीआई टीचर की घिनौनी करतूत! छात्रा से की अश्लील हरकतें

Himachal Crime News: हिमाचल में आईटीआई टीचर की घिनौनी करतूत! छात्रा से की अश्लील हरकतें