Himachal News Update: पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम! पिता ने लगाईं न्याय की गुहार

Himachal News Update: मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगल लिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नवविवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Himachal News Update: पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम! पिता ने लगाईं न्याय की गुहार
मामले को लेकर ससुरलियों पर पीड़िता को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं, जिसके चलते सुंदरनगर तहसील के जाहडू गांव निवासी यादवेन्द्र ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

यादवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी स्नेहा की शादी फरवरी माह में सुंदरनगर के फंगवास गांव निवासी नील कमल से हुई थी। पिता ने बताया कि शादी के 1 महीने तक सब कुछ अच्छा चलता रहा, लेकिन उसके बाद अचानक ही दामाद ने बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।


बेटी ने पति की इस प्रताड़ना से तंग आकर उसके खिलाफ बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ तो शिकायत को वापस ले लिया गया।
उसके बाद फिर से दामाद द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी से तंग आकर बेटी ने बुधवार को घर पर रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा पीड़िता को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


उधर, मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाने में मामले को लेकर एफआईआर संख्या 43/2026, धारा 85 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



