Asha Hospital
Holi 2026
in

PMO का नया दफ्तर ‘सेवा तीर्थ’ : नए ऑफिस में बैठते ही प्रधानमंत्री ने बदल दी किसान, महिलाओं और युवाओं के भविष्य की तस्वीर

TROWS

13 फरवरी 2026 के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ में विराजे और आज से उनका नया कामकाजी दिन शुरू हुआ। इस मौके पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर हस्ताक्षर भी कर दिए। जी हां, नए ऑफिस में बैठते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ नई योजनाओं पर प्रस्ताव पारित किया जो आने वाले समय में किसान ,महिलाओं, युवाओं और कमजोर समूह के कल्याण की नींव रखेगी।

Holi 2026 -2

PMO का नया दफ्तर ‘सेवा तीर्थ’ : नए ऑफिस में बैठते ही प्रधानमंत्री ने बदल दी किसान, महिलाओं और युवाओं के भविष्य की तस्वीर

सेवा तीर्थ नाम के नए कार्यालय के साथ प्रधानमंत्री ऑफिस का पता अब बदल चुका है। केवल प्रधानमंत्री ऑफिस नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्रालय का आवास भी पूरी तरह से शिफ्ट हो चुका है। केंद्रीय मंत्रालय के अब सारे काम कर्तव्य भवन 1 और 2 से होंगे।

Indian Public School

नए ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
PMO ऑफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दे दी। इन योजना से सीधे जनता का जीवन प्रभावित होगा। जहां एक ओर सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे को बढ़ाया है, तो वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाया है। किसानों के लिए विकास के रास्ते खोले हैं तो युवाओं को दिया है रोजगार का नया अवसर।

Doon valley school

सेवा तीर्थ में बैठते ही चार महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्ताव पारित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ ऑफिस में बैठे ही चार महत्वपूर्ण योजनाओं पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। योजनाओं का विवरण इस प्रकार है

पीएम भारत योजना: यह एक आपातकालीन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जो सड़क दुर्घटनाग्रस्त लोगों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज प्रदान करेगी। मतलब दुर्घटना के समय आर्थिक बाधा को हटाकर पहले जान बचाने पर जोर दिया जाएगा। उद्देश्य है कि इलाज की कमी की वजह से कोई भी जीवन खोना नहीं चाहिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2026 को लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को 3 करोड़ से बढ़कर 6 करोड़ कर दिया है। अब यह योजना मार्च 2029 तक संचालित की जाएगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लोन दिया जाएगा और आर्थिक रूप से सफल बनाया जाएगा।

कृषि और संरचना कोष में वृद्धि: इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को मजबूत सहायता प्रदान करने के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोरष में 2 लाख करोड़ का बजट कर दिया है, जो पहले 1 लाख करोड़ था जिससे अब सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी और छोटे किसानों को सहायता मिलेगी।

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 : सरकार ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें 10,000 करोड़ का कार्पस फंड रखा गया है। यह नए स्टार्टअप को समर्थन देगा तकनीकी विचारों को बढ़ावा देगा और युवाओं को देगा रोजगार के नए अवसर।

निष्कर्ष
नए ऑफिस में बैठते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों लोगों के जीवन को बदलने वाली पहल छेड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई पहल स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होते ही अर्थव्यवस्था में भी सुधार आने लगता है। सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन के साथ ही आज चार नई योजनाओं का विस्तारीकरण हो चुका है। यह निश्चित ही आने वाले समय में देश को नए मार्ग पर लेकर जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : ट्रक से पकड़ा 6 किलो चूरा पोस्त! बेचने की फ़िराक में था आरोपी, पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया तस्कर

Sirmour News : ट्रक से पकड़ा 6 किलो चूरा पोस्त! बेचने की फ़िराक में था आरोपी, पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया तस्कर

तारिक रहमान : क्यों चर्चा में है निर्वाचन से सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले तारिक रहमान! राजनीति में मचाई उथल-पुथल

तारिक रहमान : क्यों चर्चा में है निर्वाचन से सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले तारिक रहमान! राजनीति में मचाई उथल-पुथल