Himachal Crime News: पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में मारा छापा! तस्कर काबू, कब्जे से मिली चरस की बड़ी खेप

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने ज्वाली तहसील के गांव तखनार में एक रिहायशी कॉम्लेक्स में दबिश देकर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Himachal Crime News: पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में मारा छापा! तस्कर काबू, कब्जे से मिली चरस की बड़ी खेप
पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली थी कि उक्त कॉम्लेक्स में नशे का कारोबार चला हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर छापेमारी की।

600 ग्राम चरस बरामद
इस दौरान जब तलाशी ली गई तो मौके से 600 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले में 43 वर्षीय दविंदर कुमार निवासी तखनार जिला कांगड़ा को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


आरोपी से कड़ी पूछताछ
उधर, एसपी नूरपुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सकें कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था।
इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन आरोपी शामिल है, ताकि पूरे नेटवर्क को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



