Himachal Crime News: पुलिस ने दुकान में मारा छापा! चिट्टे और भुक्की समेत पंजाब का तस्कर काबू

Himachal Crime News: ऊना जिले के लालूवाल में हरोली पुलिस ने नशा तस्करी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से नशे की खेप सहित कुछ कैश बरामद हुआ है।

Himachal Crime News: पुलिस ने दुकान में मारा छापा! चिट्टे और भुक्की समेत पंजाब का तस्कर काबू
आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के जंडियाला गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जोकि हरोली क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहा था।

इसकी भनक जैसे ही हरोली पुलिस को लगी तो आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और प्रभारी सुनील कुमार संख्यान के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर छापेमारी की।


इस दौरान 1.23 ग्राम चिट्टा, 6.34 ग्राम भुक्की और 1080 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ हरोली पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
इतना ही नहीं इस दौरान पांच अन्य युवक भी दुकान में मौजूद थे जिनका संदेह के आधार पर पुलिस ने मेडिकल करवाया है।


उधर, हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार संख्यान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह नशे की यह सप्लाई कहां-कहां करता था और इस धंधे में और कौन तस्कर शामिल है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



