in ,

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 8500 रुपये! अग्निवीर योजना होगी रद्द- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां कांग्रेस के लिए लोगों से सहयोग मांगा तो वही वह मोदी सरकार पर भी खूब बरसी। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा मोदी सरकार राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास कर रही है।

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 8500 रुपये! अग्निवीर योजना होगी रद्द- प्रियंका गांधी

BMB01

प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीतने भी वादे जनता से किए वह सारे मात्र जुमला ही निकले है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद भी अमीर पार्टी नहीं बन पाई है जबकि भाजपा 10 सालों में ही दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने दिए जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण देने की भी बात कही। उन्होंने आगे कहा किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा और श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे।

Radhika Beauty 01
Bhushan Jewellers 04

25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। अग्निवीर योजना को जहाँ रद्द किया जाएगा वहीँ, नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर कैमरे से फोटो खींचते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डालते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

लेकिन मोदी पूरी जनता से और चंबा से पूरी तरह कट गए है। उन्हें आपके संघर्षों के बारे में कुछ मालूम ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जब इतनी बड़ी आपदा हुई तो पीएम मोदी ने एक बार भी अपना मुंह हिमाचल की जनता को क्यों नहीं दिखाई जबकि मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं।

प्रियंका ने कहा कि आज हिमाचल के तमाम कोल्ड स्टोर बड़े-बड़े खरबपतियों को थमा दिए हैं जिससे सेब के दाम खरबपति तय कर रहे है। प्रियंका ने आगे कहा, मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: डीसी सुमित खिमटा ने मतदाता जागरूकता एलइग्डी वाहन को किया रवाना

Sirmour News: डीसी सुमित खिमटा ने मतदाता जागरूकता एलइग्डी वाहन को किया रवाना

Air Force: 10वीं पास के लिए अग्निवीरवायु के तहत म्यूजिशियन की निकली भर्ती! युवक-युवतियां कर सकेंगे अप्लाई

Air Force: 10वीं पास के लिए अग्निवीरवायु के तहत म्यूजिशियन की निकली भर्ती! युवक-युवतियां कर सकेंगे अप्लाई