Himachal Crime News: पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में भिड़ंत! युवक को घोंपा चाकू, हालत गंभीर
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक को चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Himachal Crime News: पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में भिड़ंत! युवक को घोंपा चाकू, हालत गंभीर
वारदात में घायल हुए युवक को स्थानीय अस्पताल से गंभीर अवस्था के चलते एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। यह सारी वारदात मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं में एक मैकेनिक की दुकान में पेश आई।

बुधवार को यहाँ पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते कोटली क्षेत्र के बरयारा निवासी युवक पर चाकू से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


इसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जोनल हास्पिटल मंडी ले जाया गया। मगर यहां से युवक की गंभीर अवस्था के चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
वही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए और पुलिस थाना सदर में मामले दर्ज करवाए हैं। ऐसे में पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही युवक पर चाकू से हमला किए जाने के चलते दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर गहन जांच कर रही है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


