Asha Hospital
Holi 2026
in

Bilaspur Bus Accident: रात 1 बजे भल्लू गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री! लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा

TROWS

Bilaspur Bus Accident: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का देर रात लगभग 1 बजे दौरा किया।

Holi 2026 -2

Bilaspur Bus Accident: रात 1 बजे भल्लू गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री! लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा

उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ और पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द साझा किया।

Indian Public School

उन्होंने बरठीं अस्पताल में पहुंच कर अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Doon valley school

उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। यह हादसा सोमवार देर शाम उस समय हुआ जब मरोतन से घुमारवीं रूट पर जा रही एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई।

इस हृदयविदारक घटना में अब तक 16 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले अभियान में 15 शवों को मलबे से बाहर निकाला जबकि एक बच्चे का शव आज सुबह बरामद किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री जो गत दिवस कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, ने हादसे की सूचना मिलते ही कार्यक्रम बीच में छोड़कर घटना स्थल के लिए प्रस्थान किया।

उन्होंने राहत दलों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। राहत कार्यों की समीक्षा के उपरांत वह बिलासपुर से कुल्लू के लिए रवाना हुए, जहां वह लगभग 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के विधिवत समापन समारोह में शामिल हुए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: बस हादसे में जान गवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी सरकार

Himachal News Alert: बस हादसे में जान गवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी सरकार

Jobs In Himachal: हिमाचल में 90 पदों पर हो रही भर्ती! 40 साल तक के युवाओं को मौका, सैलरी 24 हजार

Jobs In Himachal: हिमाचल में 90 पदों पर हो रही भर्ती! 40 साल तक के युवाओं को मौका, सैलरी 24 हजार