Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर ने मचाई तबाही! 9 दिनों में पुष्पा-दंगल के इतिहास को किया चकनाचूर

Dhurandhar Collection: बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की चर्चा होती है, लेकिन कई बार कोई ऐसी फिल्म आ जाती है जो ऐसे ऐसे रिकॉर्ड सेट कर देती है जिसे तोड़ पाना किसी अन्य फिल्म के लिए मुमकिन नहीं होता। और धुरंधर इस वक्त वही काम कर रही है। बॉलीवुड में धुरंधर पार्ट 1 वैसे ही छप्पर फाड़ कलेक्शन कर चुकी है और धुरंधर 2 इस बार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे लगी हुई है।

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर ने मचाई तबाही! 9 दिनों में पुष्पा-दंगल के इतिहास को किया चकनाचूर
रणवीर सिंह की यह फिल्म केवल हिट नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छा चुकी है। रिलीज के 9 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने 1140 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर दिया है। इस आंकड़े के साथ ही इस फिल्म ने बॉलीवुड और पैन इंडिया के कई बड़ी मूवीस के रिकॉर्ड धड़ाधड़ तोड़ दिए हैं।

9 दिनों में ही ₹1140 करोड़ की कलेक्शन
धुरंधर 2 ने जिस रफ्तार से कमाई की है वह हैरान कर देने वाली है। इस फिल्म की पहले दिन की कलेक्शन ही 100 करोड़ के पार थी। तीन दिनों के भीतर ही फ़िल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। भारत में इस फ़िल्म ने 715 करोड़ का नेट और 854 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।


ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 285 करोड़ की कमाई कर ली है जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कनेक्शन केवल 9 दिनों में ही 1140 करोड़ बताया जा रहा है। धुरंधर 2 ने इंटरनेशनल मार्केट में भी झंडे गाड़ दिए हैं। अमेरिका से लेकर न्यूयॉर्क तक इस फिल्म को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यहां तक की इस फिल्म को न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट पर भी ग्लोबल प्रोमोशन किया गया।
क्या है फिल्म की सफलता के पीछे कारण
धुरंधर 2 की सफलता के पीछे कोई संयोग नहीं बल्कि मजबूत रणनीति काम कर रही है। एक दमदार एक्शन और इंटरनेशनल लेवल की स्टोरी धुरंधर 1 के बाद धुरंधर 2 को देखने की उत्सुकता शानदार निर्देशन, पावरफुल और एनर्जी से भरपूर अभिनय मल्टी लैंग्वेज रिलीज जिसने इस मूवी की हर क्षेत्र में पहुंच बढ़ा दी।


क्या तीसरे हफ्ते तक ₹2000 करोड़ का आंकड़ा छु पाएगी?
धुरंधर ने 9 दिनों के भीतर ही ₹1140 करोड़ कमा लिए हैं। यदि इस फिल्म की सफलता का ट्रेंड देखें तो दूसरे वीकेंड पर कमाई उछाल ले रही है। वर्ड ऑफ माउथ बेहद ही पॉजिटिव है। इंटरनेशनल मार्केट पर अब भी संभावना लगातार बनी हुई है।
दूसरे हफ्ते के अंत तक यह मूवी ₹1400 से ₹ 1500करोड़ का आंकड़ा पर कर लेगी और तीसरे हफ्ते तक यह मूवी ₹1700 करोड़ के आंकड़े को छूने की संभावना रखती है। हो सकता है एक महीने के भीतर यह मूवी ₹2100 करोड़ का कलेक्शन कर ले। मतलब ₹2000 करोड़ की क्लब में इस फिल्म की एंट्री के चांसेस 90% तक पक्के हैं।
हर दिन बढ़ती कमाई और फ्रेंचाइजी भी बनी नंबर 1
धुरंधर की सबसे खास बात यह है कि इस मूवी में हर दिन के साथ कमाई में इजाफा हो रहा है। शुरुआत में क्रिटिक्स अंदाजा लगा रहे थे कि पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में कमाई थोड़ी कम हो जाएगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ, बल्कि मूवी की गति और तेज हो गई। 9वें दिन भी फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई कर ली।
फ्रेंचाइजी की कुल कमाई अब तक ₹2447 करोड़ पर पहुंच गई है। यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म की सूची में शामिल कर दी गई है। हालांकि तीसरे हफ्ते के बाद कलेक्शन में थोड़ी बहुत गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन फिर भी जानकारों की माने तो यह फिल्म ₹1700 से ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
निष्कर्ष
धुरंधर 2 फिल्म नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस का नया बेंचमार्क बन चुकी है। जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है उसे देखकर यह कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह फिल्म आने वाले कुछ दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ लेगी। रणवीर सिंह और आदित्य धर ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बॉलीवुड में यदि सही तरीके से निर्देशन और एक्टिंग का हुनर दिखाया जाए तो किसी भी फ़िल्म की नैया पार जरूर लगती है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



