Asha Hospital
Holi 2026
in

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे

TROWS

भारतीय फ़िल्म जगत में हाल ही में एक नए रोमांटिक कपल का चर्चा तेजी से होने लगा है। उनके पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के किस्से सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किये जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदांना के बारे में।

Holi 2026 -2

रश्मिका मंदांना-विजय देवराकोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्ड की सच्चाई? क्या सच में 26 तारीख को होंगे फेरे

इन दोनों के बीच अफेयर का चर्चा तो लंबे समय से चल ही रहा है। हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल होने लगा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि 26 तारीख को शादी की घोषणा और 4 तारीख को रिसेप्शन की खबर कहां तक सच है?

Indian Public School

सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड का सच?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से लेकर X तक यह कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को होने की बात कही जा रही है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि 26 फरवरी 2026 को निजी समारोह में शादी की जा रही है और 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्ण रिसोर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जा रहा है।

Doon valley school

सोशल मीडिया पर इस वायरल हुए कार्ड की अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। कुछ लोग इस कार्ड की प्रमाणिकता की पुष्टि कर रहे हैं तो कुछ लोग बता रहे हैं कि यह फेक है। हालांकि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदांना की शादी फरवरी 2026 में होना तय है क्योंकि इस पर कई बड़े दिग्गज हस्तियों ने चुप्पी से सही पर हामी भर दी है।

वहीं सोशल मीडिया फैक्ट चेकर्स का कहना है कि कार्ड वायरल होना आधिकारिक पुष्टि नहीं होता। पर रश्मिका और विजय इस पर अपनी चुप्पी भी नहीं तोड़ रहे इसीलिए सोशल मीडिया पर इसे उनकी खामोश हामी मान जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर अब तक क्या हुआ?
रश्मिका और विजय का अफेयर पिछले कई महीनो से लगातार जारी है। दोनों की ऑनस्ट्रीम केमिस्ट्री तो लोगों को अच्छी लगती ही है। दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पिछले वर्ष 2025 में दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थी।

हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट दावा कर रहे थे कि रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा की शादी 2 फरवरी 2026 को होने वाली है। हालांकि वह खबर झूठी निकली। अब कहा जा रहा है कि 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में यह शादी होगी जिसमें केवल पारिवारिक और करीबी दोस्ती मौजूद होंगे।

सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रिया
रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ शादी की बधाई दे रहे हैं। कुछ कार्ड की डिजाइन को फर्जी बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि यह कार्ड पेपराज़ी के लिए था। हालांकि कार्ड पर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक सिग्नेचर या इनविटेशन नहीं है ऐसे में यह पूरी तरह से फेक लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल रिसेप्शन कार्ड के चलते विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदांना के फैन्स काफी एक्साइटेड हो चुके हैं। फिलहाल सब 26 फरवरी 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या यह कार्ड सच में ऑथेंटिक है या केवल एक झूठी अफवाह?

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: दो महीने से बंद था खोखा! स्मार्ट मीटर का आया 82 हज़ार का बिल, हर कोई हैरान

Himachal News: दो महीने से बंद था खोखा! स्मार्ट मीटर का आया 82 हज़ार का बिल, हर कोई हैरान

EPFO New Rule: तुरंत करें EPFO में यह अपडेट! वरना अटक सकता है PF का पैसा

EPFO New Rule: तुरंत करें EPFO में यह अपडेट! वरना अटक सकता है PF का पैसा