Accident In Himachal: सड़क हादसे में पत्रकार की मौ**त! दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक ने मारी टक्कर

Accident In Himachal: ऊना-भोटा मुख्य मार्ग पर लठियानी के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां मोटरसाइकिल की चपेट में आने से पत्रकार की मौत हो गई।

Accident In Himachal: सड़क हादसे में पत्रकार की मौ**त! दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक ने मारी टक्कर
विनोद कुमार न केवल पत्रकारिता में सक्रिय थे बल्कि वह अच्छे फोटोग्राफर भी थे। वह क्षेत्र में फोटोग्राफर की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है की दुकान पर काम निपटाने के बाद वह पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहे थे।

लेकिन इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर काफी दूर जा गिरे। इससे पत्रकार के सिर पर गंभीर चोटे लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गए।


इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पत्रकार को घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बंगाना पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत करार दे दिया।
उधर, थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



